मोकामा: मोकामा थाना क्षेत्र के एनएच-31 बाईपास स्थित 'बाबा का ढाबा' में चोरी, गैस सिलेंडर, मिक्सी और बर्तन गायब
Mokameh, Patna | May 13, 2025 मोकामा के एनएच-31 बायपास पर स्थित चर्चित "बाबा का ढाबा" में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। ढाबा मालिक राहुल परशुराम जन्मोत्सव मेले में व्यस्त थे, इसी दौरान चोरों ने ढाबे का करकट उखाड़कर गैस सिलेंडर, मिक्सी, बर्तन सहित अन्य जरूरी सामान चुरा लिया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह 9 बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।