बहादुरपुर: मोरो थाना पुलिस ने चोरी की एक बोलेरो गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मोरो थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोरी की बोलेरो गाड़ी बरामद की है। वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने संदेह के आधार पर एक बोलेरो को रोका, जिसकी जांच के दौरान वह चोरी की निकली। इस मामले में पुलिस ने मौके से ही अभियुक्त मोहम्मद मुन्ना (उम्र 30 वर्ष), पिता मोहम्मद कलाम, निवासी मोरनिस्फ थाना मनियारी जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार कर लिया।