बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र से 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
रविवार को दोपहर एक बजे थाना बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मनूनगर के पास चंदेला पुलिया से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक की दो केन में कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।