चित्तौड़गढ़ जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। नव नियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. मंजू चौधरी ने शुक्रवार शाम 5:15 बजे पदभार ग्रहण कर लिया। जोधपुर से पहुंचने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार संभाला। इस दौरान अधिकारियों ने उनका स्वागत कर जिले के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा किया है।