लण्डुपदा गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष मलेरिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मलेरिया जांच की गई और उन्हें बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। शिविर में क्षेत्र की एएनएम , एमपीडब्ल्यू तथा सहिया (आशा कार्यकर्ता) ने सक्रिय रूप से भाग लिया।