☀️ सूर्य की ऊर्जा से आत्मनिर्भर और हरित भविष्य की ओर बढ़ता औरंगाबाद
प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में योजना की वर्तमान प्रगति, निर्धारित लक्ष्य, रूफटॉप सोलर संस्थापन, सब्सिडी वितरण, बैंक ऋण, मॉडल सोलर विलेज एवं "एक सूर्य ग्राम–एक राजस्व ग्राम" अभियान सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी, बैंक प्रतिनिधियों, कार्यान्वयन एजेंसियों एवं संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
📊 योजना की प्रमुख उपलब्धियाँ एवं प्रगति ✅ जिले के लिए 6,578 लाभुकों तथा 7,236 किलोवाट क्षमता का लक्ष्य निर्धारित।
✅ 55 पंचायतों से अब तक 8,505 Consent अपलोड।
✅ योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु 100 मानवबल प्रतिनियोजित।
✅ नवंबर 2026 तक लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रतिदिन 49 रूफटॉप सोलर संस्थापन का लक्ष्य।
✅ अब तक 1,012 आवेदन प्राप्त, जिनमें 1,002 Feasibility स्वीकृत।
✅ 762 लाभुकों द्वारा Vendor का चयन।
✅ 184 रूफटॉप सोलर संयंत्रों का सफल संस्थापन।
✅ 162 लाभुकों के बैंक खातों में सब्सिडी राशि हस्तांतरित।
🌞 "एक सूर्य ग्राम–एक राजस्व ग्राम" अभियान जिले के 10 प्रखंडों के 10 राजस्व ग्रामों में विशेष अभियान चलाकर पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इन ग्रामों में हजारों घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जनजागरूकता एवं नामांकन अभियान संचालित किया जाएगा।
🏡 मॉडल सोलर विलेज औरंगाबाद, बारुण, देव, मदनपुर, नवीनगर, कुटुम्बा, दाउदनगर, ओबरा, गोह, हसपुरा एवं रफीगंज प्रखंडों के 11 गांवों को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने इन गांवों में योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🏦 बैंक ऋण एवं सब्सिडी पर विशेष जोर बैठक में बैंकवार लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी बैंक प्रबंधकों को पात्र लाभुकों के ऋण आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होने देने का निर्देश दिया। साथ ही सब्सिडी वितरण की प्रक्रिया को और तेज़ एवं सरल बनाने पर बल दिया गया।
⚡ शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान औरंगाबाद एवं दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के 9,084 ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं, जिनकी मासिक बिजली खपत 200 से 500 यूनिट है, उनसे विशेष संपर्क स्थापित कर योजना का लाभ दिलाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना न केवल बिजली बिल में कमी लाने वाली योजना है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करते हुए अधिकाधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया।
🌿 स्वच्छ ऊर्जा • कम बिजली बिल • आत्मनिर्भर परिवार • हर घर सोलर
#PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarRooftop #CleanEnergy #RenewableEnergy #AurangabadBihar #DistrictAdministrationAurangabad #AbhilashaSharma #GreenEnergy
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India @
40 views | Aurangabad, Bihar | Jul 16, 2026