⚖️ लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
आज समाहरणालय, औरंगाबाद में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की निर्धारित कॉज लिस्ट के मामलों की विस्तृत सुनवाई की।
बैठक में भूमि अधिग्रहण, दाखिल-खारिज, जमाबंदी, अतिक्रमण, पंचायत सरकार भवन निर्माण, विद्युत पोल एवं तार हटाने, सरकारी भूमि, पुनर्वास एवं आर्थिक सहायता सहित विभिन्न लोकहित एवं व्यक्तिगत शिकायतों पर सुनवाई की गई। प्रत्येक मामले में संबंधित विभागों के प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, तथ्याधारित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित प्रशासनिक राहत मिले और शासन के प्रति जनविश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
मुख्य बिंदु : 🔹 द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के अंतर्गत विभिन्न मामलों की सुनवाई
🔹 भूमि, राजस्व, अतिक्रमण, विद्युत एवं पंचायत भवन से जुड़े मामलों की समीक्षा
🔹 संबंधित विभागों के प्रतिवेदनों का परीक्षण एवं आवश्यक निर्देश
🔹 गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध शिकायत निवारण पर विशेष जोर
🔹 नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के निर्देश
#Aurangabad #Bihar #Janshikayat #LokShikayat #GoodGovernance #PublicService #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #JanHit #TransparentGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
32 views | Aurangabad, Bihar | Jul 16, 2026