18 अगस्त को जिले के 18 प्रखंडों की 22 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। 22 वरीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।
अब तक 2,797 ऑनलाइन आवेदनों में से 2,583 का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 214 पर कार्रवाई जारी है। नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में प्राप्त 2,619 आवेदनों में से 2,569 का निष्पादन किया गया है।
शिविरों में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, प्रमाण-पत्र, म्यूटेशन, रसीद सहित विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन ने बताया कि शेष मामलों का भी निर्धारित समय-सीमा, अधिकतम 10 दिनों में, निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।
IPRD Bihar
#begusarai
1 views | Begusarai, Bihar | Aug 18, 2026