बांका: पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी जज सिविल कोर्ट पहुंचे, स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री व ट्राईसाइकिल वितरित की
Banka, Banka | Apr 4, 2026 पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज रितेश कुमार दो दिवसीय दौरे के तहत शनिवार की सुबह 10 बजे सिविल कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने न्यायिक कार्यों का निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके आगमन को लेकर न्यायालय परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं और न्यायिक पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया।