पटना ग्रामीण: बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का पटना के गर्दनीबाग में एक दिवसीय राज्यस्तरीय धरना
राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर सोमवार को सुबह 11 बजे बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय धरना आयोजित किया गया। राज्य कार्यकारिणी के निर्णयानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में विभिन्न जिलों से आए कर्मचारियों ने भाग लिया। धरना के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र