कुंअरपुर में पथराव और मारपीट के आरोप, परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार,
ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर में क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। शिकायतकर्ता दिनेश सिंह राजावत का आरोप है कि कई बार समझाने के बावजूद विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज, मारपीट के साथ उनके घर पर पथराव किया गया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में पूर्व में हुए गौहत्या प्रकरण में प्रशासन का सहयोग करने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।