धनबाद/केंदुआडीह: वासेपुर: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती
धनबाद के वासेपुर में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। कोर्ट के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में घर की छत पर लगा शेड जब्त किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।