अकलतरा: पिपरसत्ती गांव में महिला को धमकी देकर छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
अकलतरा थाना क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव में महिला को धमकी देकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ करने वाले टीकम बरगाह के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 351 (2), 74 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि पिपरसत्ती गांव का टीकम बरगाह उसके घर आकर धमकी देने लगा और छेड़छाड़ करने लगा।