अकलतरा: अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी ने बस को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज अकलतरा ब्लॉक के श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा पर रवाना किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी ने तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर एवं बस को हरी झंडी दिखाकर उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अकलतरा एवं जनपद पंचायत अकलतरा के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।