अकलतरा: अकलतरा में बाइक की ठोकर से रिक्शा चालक को आई चोट, मामला दर्ज
अकलतरा में बाइक की ठोकर से रिक्शे चालक को चोट आई है। पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। दरअसल, अकलतरा के वार्ड नं 13 निवासी तामेंद्रर तान्द्रे ने बताया कि वह अपने रिक्शे से खाली ड्रम को छोड़ने के बाद वापस शास्त्री चौक जा रहा था। की तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वह नीचे गिर गया।