अकलतरा: सुशासन तिहार के तहत मौहाडीह गांव में समाधान शिविर का आयोजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रहे मौजूद
अकलतरा क्षेत्र के मौहाडीह गांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानने और विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम में विधायक राघेवन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आनंद प्रकाश मिरी शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं जानी।