अकलतरा: अकलतरा थाने में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अलतमत अंसारी के खिलाफ IPC की धारा 376(2) (N), पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार के सहित बाहर कमाने खाने गया था।