पाली: हरपुरा निवासी पीड़ित ने एसपी से की शिकायत, विपक्षियों द्वारा छीने गए मोबाइल और रुपये दिलाने हेतु कार्रवाई की मांग
Pali, Lalitpur | Jul 3, 2026 ग्राम हरपुरा निवासी पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विपक्षियों द्वारा उनके खेत की मेड तोड़ दी गई।जब उन्होंने इसका उलाहना दिया तो उक्त आरोपियों उनके साथ मारपीट करते हुए उनका मोबाइल एवं लगभग ₹3000 की नगदी छीन ली।घटना के लगभग एक से डेढ़ माह बीतने के बावजूद भी अभी तक उसका मोबाइल एवं पैसे वापस नहीं मिल सके। उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की।