कसडोल: तेज रफ्तार एम्बुलेंस पलटने से 6 ओड़िशा निवासी घायल, डायल 112 और स्थानीय ग्रामीणों ने दिखायी तत्परता से बचाई जान
थाना कसडोल क्षेत्र के अंतर्गत कटगी मेन रोड पर ग्राम पीसीद स्थित जायसवाल ढाबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से मरीजों का इलाज कराकर वापस ओड़िशा लौट रही एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया