चेनारी: चेनारी में बीस सूत्री की बैठक में अतिक्रमण, जाम और अवैध शराब बिक्री का मुद्दा उठा
चेनारी में बीस सूत्री की बैठक में उठा अतिक्रमण, जाम और अवैध शराब बिक्री का मुद्दा चेनारी: चेनारी प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन सभागार में बुधवार को बीस सूत्री की बैठक हुई। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा ने की। बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा हुई और सड़क किनारे अतिक्रमण व जाम से निजात दिलाने की मांग की गई।