Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

➡️ कृषक नई तकनीक अपनाएं, बच्चों को कृषि शिक्षण संस्थानों में पढ़ाएं - मंत्री श्री लखन पटेल ➡️ कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न, पूर्व मंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा ढाई करोड़ लागत से सामुदायिक भवन बनेगा, आडिटोरियम में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी हम सब किसान परिवारों से आते हैं। कृषि में नई तकनीकों का भरपूर उपयोग करें। कृषक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों से मेरा आग्रह है वे कृषि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और इससे जुड़े विभिन्न संस्थानों में एडमीशन लें। रोजगार लेने वाला बनने से बेहतर है कि आप रोजगार देने वाले बने। यह उद्गार पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल ने खुरई में कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई के सरदार वल्लभ भाई पटेल आडिटोरियम प्रांगण में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा लगाने के नगरपालिका खुरई द्वारा पारित प्रस्ताव की जानकारी दी और कुर्मी समाज के लिए ढाई करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन की घोषणा की। पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्मी क्षत्रिय समाज कृषि कार्य की बहुलता वाला समाज है। समाज के बच्चों और खासतौर पर बेटियों की उच्च शिक्षा पर समाज को और ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के सुझाव का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न समाजों के सामुदायिक भवन बनते हैं तो उनके एक हिस्से का उपयोग समाज की बेटियों के उच्च अध्ययन के लिए छात्रावास के रूप में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां उपस्थित सभी प्रतिभाशाली बच्चों से कहना चाहता हूं कि आप सभी उच्च पाठ्यक्रमों के अध्ययन के लिए जब घरों से बाहर जाते हैं तो जीवन में कोई भी निर्णय लेने से पहले यह जरूर विचार करें कि आपके माता पिता के सपनों को पूरा करने का दायित्व आपके कंधों पर होता है। आपका एक प्रतिकूल निर्णय उनके पूरे जीवन पर असर डालता है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मैं अभिभावकों से भी कहना चाहता हूं कि अपने बच्चों को बाहर पढ़ने भेजने के बाद उन पर निगरानी रखें, अपने बच्चों से प्रतिदिन बात करते रहें। उन्होंने खुरई क्षेत्र वासियों से कहा आपका सौभाग्य है कि आप सभी को श्री भूपेन्द्र सिंह जैसा प्रतिनिधित्व मिला है जिनकी मिसाल विकास और विजन के लिए संपूर्ण प्रदेश में दी जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने आज आपके बिना मांगे कुर्मी क्षत्रिय समाज को ऐसी सौगातें दे दी हैं जिनसे आप सभी को अनेक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि किसान के खेत में पर्याप्त पानी से बड़ी कोई सौगात नहीं होती। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई और बीना क्षेत्रों के किसानों के लिए बीना नदी सिंचाई परियोजना, उल्दन बांध जैसी योजनाएं ला कर आपकी सात पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित किया है। पूर्व मंत्री श्री पटेल ने बताया कि खुरई के निकट देवल में तीस हजार गायों की क्षमता योग्य विशाल गौशाला निर्माण का कार्य महीने भर में शुरू हो जाएगा। इस योजना में गौशाला के साथ अनेक सहयोगी प्रोजेक्ट भी लगाए जाना है। हम आप सभी को शीघ्र ही इस कार्य के भूमिपूजन में आमंत्रित करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं समाजजनों को धन्यवाद देता हूं कि आपने समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के लिए एक अच्छा आयोजन यहां किया है। इस समाज ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसा व्यक्तित्व देश के लिए दिया है जिन्होंने एक अखंड, सांस्कृतिक रूप से एकीकृत भारत का निर्माण किया। लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन से हमें सीख मिलती है कि जीवन में संघर्ष और देश के लिए त्याग कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' बना कर देश को जीवन समर्पित करने वाले लौह पुरुष के योगदान को जन जन में रेखांकित किया। आज हम सभी सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डा लता वानखेड़े ने कहा कि आज मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह हम सबके मार्गदर्शक व प्रेरणा स्रोत हैं जिन्होंने खुरई विधानसभा हमारे पुरोधा सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से हम सबको आडिटोरियम के रूप में इतनी बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के मेधावी छात्रों को कुशल टीम ने चुन चुन कर निकाला है और आज उनका सम्मान करके उनका प्रोत्साहन बढ़ाने जा रहे हैं इसके लिए आयोजक मंडल को बहुत-बहुत बधाई देना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने हम सबका मार्ग प्रशस्त कर दिया है कि समाज के भवन को बनाने से हमें क्या लाभ लेना चाहिए। हमारी बेटियों के लिए जो आपने चिंता की है वाकई हमारी बेटियों को गांव में रहती है और शहर में पढ़ने आती हैं। सबसे ज्यादा समस्या रुकने की होती है रहने की होती है। आज हम सब यह संकल्प लें कि हम जहां भी अपने भवन बनाएंगे वहां हमारी बेटियों के लिए पांच सात रूम जरूर बनाएंगे जिससे हमारी बेटियां वहां रह सकें और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें। उन्होंने कहा कि हम गौरवशाली इतिहास से आते हैं, हमारे सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्होंने पूरे देश को अखंड बनाने का कार्य किया था। जिस समाज का इतिहास नहीं होता वह कभी शासक नहीं बन सकता है। हमारे समाज के इतिहास से हमें प्रेरणा मिलती है प्रेरणा से जागृति आती है जागृति से सोच बनती है ताकत आती है और ताकत से व्यक्ति शक्तिमान होता है और शक्तिमान होने से व्यक्ति शासक भी बनता है। यह पूरा हमारा जो इतिहास है हमारे शिवाजी महाराज से हमने देखा है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने ढाई करोड़ की लागत से कुर्मी क्षत्रिय समाज का सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा के साथ कहा कि इस भवन के एक हिस्से का सदुपयोग समाज के कमजोर परिवार की बेटियों को छात्रावास के रूप में किया जाए तो ज्यादा सार्थकता होगी। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री लखन पटेल सहकारिता और बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं जिनके ज्ञान और अनुभव का उपयोग समाज जनों को करना चाहिए। कार्यक्रम में जिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया उनमें एमबीबीएस वरुण कुर्मी, इंजीनियर सत्यम कुर्मी, नीट चयनित दीक्षा कुर्मी, राज्य स्तरीय बॉक्सिंग जयश्री कुर्मी, पोस्ट ऑफिस चयनित हर्षिता कुर्मी, कबड्डी नेशनल खिलाड़ी निधि कुर्मी, राज्य स्तर वॉलीबॉल चैंपियन प्रथम कुर्मी, राज्य स्तर बास्केटबॉल मेडलिस्ट अंश कुमार कुर्मी, किडनी सर्जन हमीदिया भोपाल डॉ नरेंद्र सिंह कुर्मी, मेडिकल अधिकारी एमबीबीएस डॉ निशांत सिंह कुर्मी, कथावाचक नारायण कुर्मी सहित 120 मेधावी विद्यार्थी शामिल रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

MORE NEWS

➡️ सागर में 'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026' का भव्य समापन; 200 युवाओं को बांटे गए प्रमाण-पत्र

 मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 45 दिवसीय आवासीय "अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं हेतु शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026" का आज कलेक्टर सभा कक्ष, सागर में गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्य बोध विकसित कर उन्हें सैन्य बल, पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह दाहिया (महार रेजिमेंट, सागर) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। उक्त संपूर्ण योजना एवं समापन समारोह कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर के मार्गदर्शन में किया गया। मंच संचालन: कार्यक्रम का संचालन श्री रजत सोनी डिप्टी कलेक्टर, सागर द्वारा किया गया।

 विशिष्ट उपस्थिति: समारोह में आर्ट एंड कॉमर्स महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरोज गुप्ता, मंत्र एकेडमी के संचालक व शैक्षणिक प्रशिक्षक श्री शैलेंद्र तिवारी तथा जिला सैन्य कल्याण बोर्ड से शारीरिक प्रशिक्षक श्री राम प्रताप तोमर सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

➡️ प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं

 चयनित प्रतिभागी: इस 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में सागर जिले के 100 छात्र एवं 100 छात्राओं (कुल 200 चयनित अभ्यर्थियों) ने सफलता पूर्वक अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया।

 व्यापक पाठ्यक्रम: प्रशिक्षण के दौरान योग्य ट्रेनर्स के माध्यम से प्रतिदिन 4 घंटे का सैद्धांतिक प्रशिक्षण (सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, कंप्यूटर व अंग्रेजी) और प्रतिदिन 3 घंटे का शारीरिक प्रशिक्षण (दौड़, ऊंची-कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि) प्रदान किया गया।

 सुविधाएं एवं शिष्यवृत्ति: प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क आवासीय व्यवस्था, भोजन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही पात्र पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को ₹1000/- प्रतिमाह तथा महिला प्रशिक्षणार्थियों को ₹1100/- प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति भी प्रदान की जा रही है।

➡️ प्रमाण-पत्र वितरण और समापन -

समारोह के अंतिम चरण में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी नियमित निरंतर उपस्थित छात्र - छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उनके लिए सुरक्षा बलों और निजी सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित होंगे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सागर में 'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026' का भव्य समापन; 200 युवाओं को बांटे गए प्रमाण-पत्र मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 45 दिवसीय आवासीय "अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं हेतु शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026" का आज कलेक्टर सभा कक्ष, सागर में गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्य बोध विकसित कर उन्हें सैन्य बल, पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह दाहिया (महार रेजिमेंट, सागर) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। उक्त संपूर्ण योजना एवं समापन समारोह कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर के मार्गदर्शन में किया गया। मंच संचालन: कार्यक्रम का संचालन श्री रजत सोनी डिप्टी कलेक्टर, सागर द्वारा किया गया। विशिष्ट उपस्थिति: समारोह में आर्ट एंड कॉमर्स महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरोज गुप्ता, मंत्र एकेडमी के संचालक व शैक्षणिक प्रशिक्षक श्री शैलेंद्र तिवारी तथा जिला सैन्य कल्याण बोर्ड से शारीरिक प्रशिक्षक श्री राम प्रताप तोमर सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे। ➡️ प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं चयनित प्रतिभागी: इस 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में सागर जिले के 100 छात्र एवं 100 छात्राओं (कुल 200 चयनित अभ्यर्थियों) ने सफलता पूर्वक अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। व्यापक पाठ्यक्रम: प्रशिक्षण के दौरान योग्य ट्रेनर्स के माध्यम से प्रतिदिन 4 घंटे का सैद्धांतिक प्रशिक्षण (सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, कंप्यूटर व अंग्रेजी) और प्रतिदिन 3 घंटे का शारीरिक प्रशिक्षण (दौड़, ऊंची-कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि) प्रदान किया गया। सुविधाएं एवं शिष्यवृत्ति: प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क आवासीय व्यवस्था, भोजन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही पात्र पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को ₹1000/- प्रतिमाह तथा महिला प्रशिक्षणार्थियों को ₹1100/- प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति भी प्रदान की जा रही है। ➡️ प्रमाण-पत्र वितरण और समापन - समारोह के अंतिम चरण में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी नियमित निरंतर उपस्थित छात्र - छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उनके लिए सुरक्षा बलों और निजी सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित होंगे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

➡️ जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही दो बूंद जिंदगी की

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.पी. आर्य ने रविवार को जिला चिकित्सालय सागर के टीकाकरण केंद्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जा रही है। इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई।

डॉ. आर्य ने बताया कि भारत वर्षों पूर्व पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन विश्व के कुछ देशों में अभी भी वाइल्ड पोलियो वायरस का संक्रमण मौजूद है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाएं।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आशीष जैन ने बताया कि जिले में लगभग 3 लाख 70 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 2,800 बूथ स्थापित किए गए हैं। दवा पिलाने के लिए 2,900 टीमों, 5,800 वैक्सीनेटर तथा 300 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण, आईईसी गतिविधियां, पोस्टर, बैनर तथा जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि पोलियो की दो बूंद दवा पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है। प्रत्येक नवजात एवं 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को यह दवा अवश्य पिलाई जानी चाहिए, ताकि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को स्थायी रूप से बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही दो बूंद जिंदगी की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.पी. आर्य ने रविवार को जिला चिकित्सालय सागर के टीकाकरण केंद्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जा रही है। इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। डॉ. आर्य ने बताया कि भारत वर्षों पूर्व पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन विश्व के कुछ देशों में अभी भी वाइल्ड पोलियो वायरस का संक्रमण मौजूद है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाएं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आशीष जैन ने बताया कि जिले में लगभग 3 लाख 70 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 2,800 बूथ स्थापित किए गए हैं। दवा पिलाने के लिए 2,900 टीमों, 5,800 वैक्सीनेटर तथा 300 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण, आईईसी गतिविधियां, पोस्टर, बैनर तथा जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि पोलियो की दो बूंद दवा पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है। प्रत्येक नवजात एवं 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को यह दवा अवश्य पिलाई जानी चाहिए, ताकि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को स्थायी रूप से बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

इन लोगों की पुकार 👇👇मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं नेता और जनता से ना जोड़ें बाकी आपकी मर्जी @highlight #trendingreels #viralreels

इन लोगों की पुकार 👇👇मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं नेता और जनता से ना जोड़ें बाकी आपकी मर्जी @highlight #trendingreels #viralreels

Sagar Nagar, Sagar | Jun 28, 2026

➡️ कृषक नई तकनीक अपनाएं, बच्चों को कृषि शिक्षण संस्थानों में पढ़ाएं - मंत्री श्री लखन पटेल ➡️ कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न, पूर्व मंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा ढाई करोड़ लागत से सामुदायिक भवन बनेगा, आडिटोरियम में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी हम सब किसान परिवारों से आते हैं। कृषि में नई तकनीकों का भरपूर उपयोग करें। कृषक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों से मेरा आग्रह है वे कृषि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और इससे जुड़े विभिन्न संस्थानों में एडमीशन लें। रोजगार लेने वाला बनने से बेहतर है कि आप रोजगार देने वाले बने। यह उद्गार पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल ने खुरई में कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई के सरदार वल्लभ भाई पटेल आडिटोरियम प्रांगण में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा लगाने के नगरपालिका खुरई द्वारा पारित प्रस्ताव की जानकारी दी और कुर्मी समाज के लिए ढाई करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन की घोषणा की। पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्मी क्षत्रिय समाज कृषि कार्य की बहुलता वाला समाज है। समाज के बच्चों और खासतौर पर बेटियों की उच्च शिक्षा पर समाज को और ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के सुझाव का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न समाजों के सामुदायिक भवन बनते हैं तो उनके एक हिस्से का उपयोग समाज की बेटियों के उच्च अध्ययन के लिए छात्रावास के रूप में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां उपस्थित सभी प्रतिभाशाली बच्चों से कहना चाहता हूं कि आप सभी उच्च पाठ्यक्रमों के अध्ययन के लिए जब घरों से बाहर जाते हैं तो जीवन में कोई भी निर्णय लेने से पहले यह जरूर विचार करें कि आपके माता पिता के सपनों को पूरा करने का दायित्व आपके कंधों पर होता है। आपका एक प्रतिकूल निर्णय उनके पूरे जीवन पर असर डालता है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मैं अभिभावकों से भी कहना चाहता हूं कि अपने बच्चों को बाहर पढ़ने भेजने के बाद उन पर निगरानी रखें, अपने बच्चों से प्रतिदिन बात करते रहें। उन्होंने खुरई क्षेत्र वासियों से कहा आपका सौभाग्य है कि आप सभी को श्री भूपेन्द्र सिंह जैसा प्रतिनिधित्व मिला है जिनकी मिसाल विकास और विजन के लिए संपूर्ण प्रदेश में दी जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने आज आपके बिना मांगे कुर्मी क्षत्रिय समाज को ऐसी सौगातें दे दी हैं जिनसे आप सभी को अनेक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि किसान के खेत में पर्याप्त पानी से बड़ी कोई सौगात नहीं होती। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई और बीना क्षेत्रों के किसानों के लिए बीना नदी सिंचाई परियोजना, उल्दन बांध जैसी योजनाएं ला कर आपकी सात पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित किया है। पूर्व मंत्री श्री पटेल ने बताया कि खुरई के निकट देवल में तीस हजार गायों की क्षमता योग्य विशाल गौशाला निर्माण का कार्य महीने भर में शुरू हो जाएगा। इस योजना में गौशाला के साथ अनेक सहयोगी प्रोजेक्ट भी लगाए जाना है। हम आप सभी को शीघ्र ही इस कार्य के भूमिपूजन में आमंत्रित करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं समाजजनों को धन्यवाद देता हूं कि आपने समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के लिए एक अच्छा आयोजन यहां किया है। इस समाज ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसा व्यक्तित्व देश के लिए दिया है जिन्होंने एक अखंड, सांस्कृतिक रूप से एकीकृत भारत का निर्माण किया। लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन से हमें सीख मिलती है कि जीवन में संघर्ष और देश के लिए त्याग कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' बना कर देश को जीवन समर्पित करने वाले लौह पुरुष के योगदान को जन जन में रेखांकित किया। आज हम सभी सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डा लता वानखेड़े ने कहा कि आज मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह हम सबके मार्गदर्शक व प्रेरणा स्रोत हैं जिन्होंने खुरई विधानसभा हमारे पुरोधा सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से हम सबको आडिटोरियम के रूप में इतनी बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के मेधावी छात्रों को कुशल टीम ने चुन चुन कर निकाला है और आज उनका सम्मान करके उनका प्रोत्साहन बढ़ाने जा रहे हैं इसके लिए आयोजक मंडल को बहुत-बहुत बधाई देना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने हम सबका मार्ग प्रशस्त कर दिया है कि समाज के भवन को बनाने से हमें क्या लाभ लेना चाहिए। हमारी बेटियों के लिए जो आपने चिंता की है वाकई हमारी बेटियों को गांव में रहती है और शहर में पढ़ने आती हैं। सबसे ज्यादा समस्या रुकने की होती है रहने की होती है। आज हम सब यह संकल्प लें कि हम जहां भी अपने भवन बनाएंगे वहां हमारी बेटियों के लिए पांच सात रूम जरूर बनाएंगे जिससे हमारी बेटियां वहां रह सकें और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें। उन्होंने कहा कि हम गौरवशाली इतिहास से आते हैं, हमारे सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्होंने पूरे देश को अखंड बनाने का कार्य किया था। जिस समाज का इतिहास नहीं होता वह कभी शासक नहीं बन सकता है। हमारे समाज के इतिहास से हमें प्रेरणा मिलती है प्रेरणा से जागृति आती है जागृति से सोच बनती है ताकत आती है और ताकत से व्यक्ति शक्तिमान होता है और शक्तिमान होने से व्यक्ति शासक भी बनता है। यह पूरा हमारा जो इतिहास है हमारे शिवाजी महाराज से हमने देखा है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने ढाई करोड़ की लागत से कुर्मी क्षत्रिय समाज का सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा के साथ कहा कि इस भवन के एक हिस्से का सदुपयोग समाज के कमजोर परिवार की बेटियों को छात्रावास के रूप में किया जाए तो ज्यादा सार्थकता होगी। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री लखन पटेल सहकारिता और बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं जिनके ज्ञान और अनुभव का उपयोग समाज जनों को करना चाहिए। कार्यक्रम में जिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया उनमें एमबीबीएस वरुण कुर्मी, इंजीनियर सत्यम कुर्मी, नीट चयनित दीक्षा कुर्मी, राज्य स्तरीय बॉक्सिंग जयश्री कुर्मी, पोस्ट ऑफिस चयनित हर्षिता कुर्मी, कबड्डी नेशनल खिलाड़ी निधि कुर्मी, राज्य स्तर वॉलीबॉल चैंपियन प्रथम कुर्मी, राज्य स्तर बास्केटबॉल मेडलिस्ट अंश कुमार कुर्मी, किडनी सर्जन हमीदिया भोपाल डॉ नरेंद्र सिंह कुर्मी, मेडिकल अधिकारी एमबीबीएस डॉ निशांत सिंह कुर्मी, कथावाचक नारायण कुर्मी सहित 120 मेधावी विद्यार्थी शामिल रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar - Sagar News