*सेवा सेतु अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देपालपुर में नेत्र जांच शिविर आयोजित*
इंदौर, 06 अक्टूबर 2026
सेवा सेतु अभियान "सरकार आपके द्वार" के अंतर्गत इंदौर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देपालपुर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नगर पंचायत अध्यक्ष प्र. श्री महेश पुरी गोस्वामी एवं पार्षद श्री सतीश मारू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बीएमओ डॉ. विभा नागर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में उपस्थित हितग्राहियों की नेत्र जांच की गई। बीपीएम श्री दिनेश पाटीदार ने शिविर एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं नेत्र सहायक श्री जी.एल. वर्मा द्वारा हितग्राहियों की नेत्र जांच की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में जरूरतमंद हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। साथ ही मोतियाबिंद एवं अन्य गंभीर नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर आवश्यक उपचार एवं ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया।
बीएमओ डॉ. विभा नागर ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद नागरिकों के द्वार तक पहुंचाना तथा समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग जनसेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #सेवासेतु #स्वास्थ्यसेवा
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
1 views | Indore, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026