स्विमिंग पूल के लोकार्पण पर पानी बचाने की नसीहत, चर्चा में आया विरोधाभास
लोग बोले—मिठाई की दुकान पर चीनी बचाने और पेट्रोल पंप पर गाड़ी कम चलाने की सलाह जैसी स्थिति
इंदौर। शहर में पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर अक्सर जागरूकता की अपील की जाती है। लेकिन जब यही संदेश ऐसे मंच से दिया जाए, जिसका सीधा संबंध उसी संसाधन के उपयोग से हो, तो बात चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही नजारा नेहरू पार्क के नवनिर्मित स्विमिंग पूल के लोकार्पण समारोह में देखने को मिला।
लोकार्पण समारोह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों से पानी बचाने की अपील की। पानी का संरक्षण जरूरी है और जल संकट को देखते हुए इसके महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन स्विमिंग पूल के उद्घाटन के मंच से पानी बचाने की अपील ने मौजूद लोगों के बीच एक अलग ही चर्चा छेड़ दी।
लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। किसी ने इसे मिठाई की दुकान के उद्घाटन पर चीनी बचाने की सला�
Indore, Indore | Oct 6, 2026