टीकमगढ़: बनपुरा बुजुर्ग गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल, 108 एम्बुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया
टीकमगढ़ जिले के बनपुरा बुजुर्ग गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम सोमेश सेन बनपुरा बुजुर्ग गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से घर से खेत की ओर जा रहा था रास्ते में गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया।