विष्णुगढ़: अमनारी में श्रद्धा के साथ निकली कलश यात्रा, हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा क्षेत्र
अमनारी में श्रद्धा के साथ निकली कलश यात्रा, हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा क्षेत्र। टाटीझरिया के अमनारी में शिव चर्चा समूह की महिला भक्तों द्वारा धूमधाम और भव्यता के साथ कलश यात्रा निकाली गई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कलश यात्रा की शुरुआत गांव के शिव मंदिर परिसर से हुई।