वृंदावन निवासी दिनेश अग्रवाल और उसका बेटा मुकुंद अग्रवाल, व्यापारियों की करीब 25 करोड़ रुपये की चांदी और नकदी लेकर पिछले दो महीनों से मिस्टर इंडिया बने हुए हैं। जी हां दो महीने बीत गए, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।जिसके चलते बुधवार को एक बार फिर महेश गर्ग, राकेश गोयल, अनिल शर्मा और नरेश अग्रवाल जैसे करीब एक दर्जन पीड़ित व्यापारियों का सब्र टूट गया।