बेगूसराय: तारा बरियारपुर में जमीनी विवाद में हुई मारपीट, घायल दो व्यक्ति सदर अस्पताल में भर्ती
खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में घायल मंजू देवी ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट की घटना हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।