बेगूसराय: विश्वकर्मा चौक के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर, घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
विश्वकर्मा चौक के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती किया गया है। इस संबंध में घायल विश्वनाथ कुमार ने बताया कि वह बाइक से खंजापुर से अपने घर चेरियाबरियारपुर लौट रहा था।