बेगूसराय: 02 मार्च को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रिफाइनरी गेस्ट हाउस में NDA के नेताओं की हुई बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
2 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बेगूसराय में होना है. इसको लेकर रिफाइनरी गेस्ट हाउस में कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार की अध्यक्षता में एनडीए गठबंधन की बैठक आयोजित की गई. इस मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व विधान परिषद ने कहा कि बेगूसराय में प्रधानमंत्री की सभा को बेहतर बनाया जा सके इसकी रूपरेखा तैयार की गई है.