सभी होटल, रेस्टोरेंट, मेरिज गार्डन संचालक फायर सेफ्टी मॉकड्रील अवश्य कर लें- श्री चंद्रा
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
फायर सेफ्टी एवं विद्युत सुरक्षा ऑडिट भी अनिवार्य रूप से करवाएं
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
कलेक्टर ने सभी होटल, रेस्टोरेंट मेरिज गार्डन संचालकों की बैठक में दिए निर्देश
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं मेरिज गार्डन संचालक फायर सेफ्टी ऑडिट एवं मॉकड्रील अवश्य करवाए। मॉकड्रील में जो भी कमी पाई जाए, उनका सुधार अवश्य सुनिश्चित करें। जिले में संचालित ढाबों पर भी कोई अवैधानिक गतिविधियां ना हो, यह सुनिश्चित करें। ढाबो में लगे सीसीटीवी कैमरों से ढाबों के बाहर, मुख्य सड़क के आवागमन का फुटेज भी रिकार्ड हो, ऐसी व्यवस्था करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांश चंद्रा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित रेस्टोरेंट, मेरिज गार्डन संचालकों की बैठक में दिए।
बैठक में निर्देश दिए, कि सभी होटल संचालक, रेस्टोरेंट एवं मैरिज गार्डन में सुरक्षित प्रवेश और सुरक्षित निकासी की व्यवस्था हो।आपात स्थिति में निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी रहे, यह सभी संचालक सुनिश्चित करें। साथ ही होटल रेस्टोरेंट, मेरिज गार्डन के बाहर वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो। सड़क पर वाहन पार्किंग ना हो, यातायात में कोई व्यवधान ना हो यह सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने सभी होटल रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिए, कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों का अक्षरश: पालन करें और ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता की खाद्य सामग्री ही उपलब्ध करवाए संस्थान में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। कलेक्टर ने विद्युत सुरक्षा के मानकों का पालन करने पुरानी विद्युत लाईन फिटिंग, ए.सी. व अन्य विद्युत उपकरणों को चेक करवाकर आवश्यकता के अनुसार सुधार करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने कहा, कि सभी होटल संचालक, रेस्टोरेंट में आंगतुकों ठहरने वालों की आईडी व रिकार्ड सुव्यवस्थित तरीके से संधारित करें तथा यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति उनके प्रतिष्ठान में ठहरता है, तो उसकी सूचना पुलिस को अवश्य दे। एसपी ने कहा, कि विदेशी आंगतुकों की सूचना निर्धारित सी फार्म में भरवाकर संबंधि पुलिस थानों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाई जाए। बैठक में होटल, मेरिज गार्डन, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री हेमलता अग्रवाल, एसडीएम श्री पराग जैन व अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
#Neemuch
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
7 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026