आहार में डूबने से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के 48 वर्षीय बेटे सूर्यकांत सिंह की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा चीख पुकार।
नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र गजरा चातर गांव में सोमवार की सुबह आहर में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गजरा चातर गांव निवासी रामपदारथ सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सूर्यकांत सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार सूर्यकांत सिंह सोमवार की सुबह शौच के लिए आहर की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नरहट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । वहीं परिवार के सदस्यों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। वहीं अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग भी सदमें में हैं।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 12, 2026