भानपुरा: उज्जैन से बाबुल्दा वटकेश्वर महादेव की 26 कांवड़ियों की आस्था यात्रा, मां शिप्रा का जल बाबुल्दा महादेव मंदिर पर चढ़ाया
उज्जैन महाकाल की नगरी स्थित शिप्रा नदी के रामघाट से शुरू हुई 26 कांवड़ियों की चार दिवसीय कांवड़ यात्रा सावन के पावन अवसर पर वटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। कांवड़ियों ने भगवान वटकेश्वर महादेव का मां शिप्रा के पवित्र जल से जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया। उज्जैन में कांवड़ियों ने पूजा-अर्चना की और कांवड़ में मां शिप्रा का जल भरकर सुबह 9 बजे यात्रा प्रारंभ की।