सामरी कुसमी: मुक्तांजलि शव वाहन की सौगात, शोकाकुल परिवारों को मिलेगी राहत
कुसमी सामरी सोमवार कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की पहल पर सुदूर वनांचल क्षेत्र शंकरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1099 मुक्तांजलि शव वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने से अब शोक की घड़ी में परिजनों को पार्थिव देह को गृह ग्राम तक पहुंचाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।