सोहावल: मां ज्वाला देवी नगर पंचायत में 11 तारीख से शुरू हो रही भाव श्रीमद् भागवत कथा
आगामी 11 नवंबर से मां ज्वाला देवी नगर पंचायत के खिरौनी गांव में शुरू हो रही है सात दिवसीय भाव श्रीमद् भागवत कथा, इस कथा के मुख्य आयोजक अश्वनी कुमार पांडेय "दीपू पांडेय" हैँ।
इस श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक अयोध्या से राघव जी महाराज रहेंगे। आपको बताते चले कि इस कथा में मुख्य यजमान दिनेश कुमार पांडेय होंगे।
आगामी 11 नवंबर को कथा शुरू होने से पहले सुबह 9:30 बजे कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया है इसके बाद शाम करीब 4:00 से कथा प्रारंभ होगी, और यह कथा आगामी 17 नवंबर तक चलेगी, इसके बाद आगामी 18 नवंबर को सुबह हवन पूर्णाहुति के बाद शाम को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
#reels #reelsviral #reelsviralシ #viral #viralreels #viralreelsシ #PostViral #videosvirales #kathavachak #shrikrishna Awadh News24 Deepak Singh Raghvendra Pratap Singh Deependra Pratap Singh