धामपुर: नहटौर के मोहल्ला जोशियान पश्चिमी में पटाखा छुड़ाते समय कांच की बोतल फटने से 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल
नहटौर । पटाखा छुड़ाते समय कांच की बोतल फटने से 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जिन्होंने आनन-फानन में घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। मोहल्ला जोशीयान पश्चिमी में कुछ किशोर पटाखा छोड़ रहे थे।कुछ किशोरो ने पटाखे पर कांच की बोतल रख दी इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ कांच की बोतल फट गई।जिसमे लवकुश घायल हो गया