जालौर: सुंधा माता में बारिश के पानी के बहाव में एक श्रदालु के बह जाने का मामला कुछ सुराग नही मिलने पर सर्च किया बंद
Jalor, Jalor | Aug 26, 2024 जालौर जिले के सुंधा माता में शनिवार को पानी के बहाव में बहे श्रद्धालुओं में एक लापता की एसडीआरएफ टीम ने रविवार को पूरे दिन तलाश की,लेकिन वह नहीं मिला। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम लगातार पानी के झरनों में ऊपर से नीचे तक सर्च किया गया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर कल रविवार देर शाम को सर्च बंद कर दिया गया है।