जालौर: जालौर में रात भर रुक रुक कर हुई बारिश सुंधा माता में पानी मे बहे पर्यटक का आज दूसरे दिन भी सुराग नहीं
Jalor, Jalor | Aug 25, 2024 प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से आज रविवार को जालोर में काले बादल छाए रहे। कहीं कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। इससे मौसम में ठंडक है। तो वही शनिवार को सुंधामाता सहित कई जगह तेज बारिश हुई। इसमें सबसे अधिक बारिश रानीवाड़ा विधानसभा में 65 एमएम दर्ज की। वही सुंधा माता में बारिश में बहे एक व्यक्ति का अभी तक सुराग नहीं मिला है।