जालौर: उम्मेदाबाद पुलिस चौकी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्रीनमैन ने किया पौधारोपण
Jalor, Jalor | Aug 25, 2024 जालौर की उम्मेदाबाद पुलिस चौकी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के तहत पुलिस चौकी में पौधारोपण किया गया। चौकी इंचार्ज सहित तमाम लोगों ने मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान ग्रीन मैन नरपत सिंह राजपुरोहित ने आमजन से पौधे लगाने को लेकर संकल्प दिलाया