जालौर: जालौर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा राजस्थान के सुप्रसिद्ध साहित्यकार की जन्म तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन
Jalor, Jalor | Aug 25, 2024 जालौर के जिला परिषद सभागार में आज अखिल भारतीय साहित्य परिषद जालौर द्वारा राजस्थान की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.नृसिंह राजपुरोहित की जन्म तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोगेश्वर गर्ग ने राजस्थान के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों के बारे में जानकारी दी।