गुना नगर: जिला अस्पताल प्रसूति वार्ड में आवारा कुत्ते, जच्चा-बच्चा असुरक्षित, सहायक प्रबंधक ने की कार्रवाई
गुना जिला अस्पताल प्रसूति वार्ड के अंदर बीती रात आवारा कुत्तों के घूमते हुए 23 मार्च को तस्वीरें वायरल हुई है। ऐसे में आवारा कुत्ते किसी नवजात को उठा ले जाते या प्रसूता पर हमला करते तो इसका जिम्मेदार कौन होता। मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल सहायक प्रबंधक सूरज सिंह ने तैनात गार्ड को हटाया है। मेल फीमेल दो गार्ड तैनात कर नोटिस जारी किया है।