गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में उपज की आवक अधिक होने के कारण मंडी फुल, प्रशासन ने किसानों से दो दिन तक उपज लेकर ना आने की अपील की
गुना नानाखेड़ी मंडी में बंपर आवक शुरू हो गई है। 23 मार्च को रविवार की छुट्टी होने पर भी दोपहर तक इतने किसान उपज लेकर पहुंचे, मंडी परिसर फुल हो गया। मंडी प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर किसानों से अपील की है, दो दिन तक उपज लेकर ना आए। 23 मार्च को जो किसान आ गए उनकी नीलामी 24 मार्च को हो पाएगी। 25 मार्च को मां कर्मा जयंती का अवकाश है।