गुना नगर: गुना में नाथूलाल मंत्री जन कल्याण न्यास ने निजी होटल में पत्रकारों का होली मिलन समारोह आयोजित किया
गुना में एक निजी होटल में 23 मार्च को जिले के पत्रकारों का होली मिलन समारोह हुआ। सामाजिक संस्था स्वर्गीय नाथूलाल मंत्री जन कल्याण न्यास के बैनर तले हुए आयोजन में सामाजिक समरसता पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने परिवारों के विखंडन पर चिंता जाहिर की, एकल परिवारों को घातक बताया। आधुनिक परिवेश में परिवार एकजुट रहकर कैसे रहे के समाधान पर चर्चा की।