गुना नगर: भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि; किया गया नमन
गुना में भगत सिंह चौक पर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु का शहीदी दिवस मनाया गया। शहीद भगत सिंह यादगार मंच ने शहीद दिवस पर सुबह प्रभात फेरी विभिन्न मार्गो से निकाली। रास्ते में लोगों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।