गुना नगर: बड़ा जैन मंदिर में जैन समाज ने भगवान आदिनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया
गुना में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पर 23 मार्च को जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सुबह से ही जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचे। दिन भर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान आदिनाथ स्वामी का की स्तुति भक्ति गीतों के साथ महामस्तकाअभिषेक, शांति धारा का आयोजन हुआ।