गुना नगर: जिला अस्पताल में सेवा भारती ने मनाया शहीद दिवस; शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
गुना जिला अस्पताल में सेवा भारती ने 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया। संस्था के जिला अध्यक्ष पूर्व सीएमएचओ डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी ने कहा, आज आजाद भारत के लिए एक ऐसा खास दिन है जिसे इतिहास के पन्नों में हमेशा याद किए जाने की जरूरत है। वीर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते प्राणों की आहुति दी थी। शहीद दिवस पर शहीदों को नमन किया गया।