धरहरा: धरहरा में रबी महाभियान-सह-प्रशिक्षण, किसानों को मिलेगी उन्नत खेती की जानकारी,कम लागत में बेहतर उत्पादन पर जोर,
धरहरा प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में शनिवार को वासंतिक (रबी) महाभियान-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में किसानों को उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से बेहतर उत्पादन प्राप्त करने की जानकारी दी जाएगी।