कोईलवर: किराना दुकान में चोरी का खुलासा, 2700 रुपये के सिक्के के साथ चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
चांदी थाना क्षेत्र में किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी किए गए 2700 रुपये के सिक्के भी बरामद किए गए हैं। चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौंशन ने गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।