हुज़ूर: भोपाल में रंग लगाने के विवाद में पिकअप ने युवक को 200 मीटर तक घसीटा, इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | Mar 15, 2025 भोपाल में होली खेल रहे युवकों ने एक पिकअप वाहन चालक पर रंग डाल दिया। इस बात को लेकर ड्राइवर और युवकों के बीच विवाद हुआ। लोगों ने विवाद को शांत कराया। ड्राइवर जाने लगा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उसने वाहन को तेजी से रिवर्स किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।