जगाधरी: करीब 23 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का यमुनानगर विधायक ने शर्मा कॉलोनी में किया शिलान्यास
भाजपा सरकार लगातार जिले के अंदर विकास कार्यों की गंगा बह रही है। इसी के चलते पिछले काफी समय से टूटी पड़ी शर्मा कॉलोनी की सड़क का आज यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शिलान्यास किया। एक महीने में सड़क बनाकर तैयार होगी तो लोगों को इसका लाभ भी मिलेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।