जगाधरी: छछरौली चौक व अन्य स्थान से 2 आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ CIA-1 की टीम ने किया गिरफ्तार
इंचार्ज केवल सिंह ने बतलाया कि 2 दिन पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था जिससे भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। इसके बाद उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार करने का काम किया है। वहीं छछरौली चौक से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसे अवैध हथियार के साथ जिंदा रौंद भी बरामद हुए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर एक को जेल भेज दिया वही दूसरे को रिमांड पर लिया हैं।